🙏🙏 ।। श्री कृष्णाय वयं नुम: ।। 🙏🙏
#नमन मंच
#हिन्ददेश परिवार जम्मू-कश्मीर इकाई
#विषय - "हिंदी जगत का कवि बृंद"
#विधा - दोहा , सोरठा , छंद
#दिनांक २१-२७/०६/२०२१
💐💐🙏🙏💐💐🙏💐💐🙏💐
#दोहा
रश्मि सूर्यवत् अमर हैं , तुलसी जी के छंद ।
बरनहुं निज लेखनी से, हिंदी का कविवृंद ।।
#चौपाई
सूर निराला आदिक जेते।
जग विख्यात भए कवि केते।।
पन्त पुनीत जन्म निज कीन्हा।
सुंदर रचना जग को दीन्हा ।।
बहुरि कहहुं मतिराम कहानी ।
शुकमति अनुपम जेहि कर वानी।।
जग विख्यात सुनहु बहतेरे ।
अमर बिहारी जस बहुतेरे ।।
पुण्य प्रताप महादेवी को ।
ज्ञान निधि हिन्दी सेवी को ।।
जयशंकर दिनकर जग माहीं ।
उदित सूर्य जसु किय जग मांही।।
खुसरो रहीम नाथ केदारा।
हरिश्चन्द्र मैथिली कुमारा ।।
रहिमन तुलसी माखन मीरा ।
लछिमन केशव अरू धर्मवीरा।।
#दोहा
अति समृद्ध कवि जगत है, केही विधि करें बखान ।
वीर पुरुष जगनिक भए , नरपति अरु रसखान ।।
💐💐💐🙏🙏💐💐💐💐💐🙏🙏💐
आपका अपना
सुरभारती तथा देवनागरी समुपासक
" आचार्य दीनदयाल शुक्ल"
अध्यक्ष
हिन्ददेश परिवार जम्मू कश्मीर
deendayalshukl9674@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें