नमो नमः 🙏
आत्मीय बन्धुओं,
सादर अभिवादन
गो माता के विषय में कुछ दुर्लभ एवं रोचक तथ्य
1- हर व्यक्ति जन्म लेता है गो-पुत्र के रूप में-इसलिये उसका एक *गोत्र* होता है।
2- हर व्यक्ति अपना विवाह मुहूर्त चाहता है *गो धूलि बेला* में।
3- हर व्यक्ति मृत्यु के बाद जाना चाहता है गोलोक धाम, हर आत्मा चाहती है गोलोकवास।
4- हर जीव वैतरणी पार करना चाहता है -मृत्यु से पहले *गो दान* करके।
सोचिये ! हर कामना पूरी करने के लिए गो माता का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन उसी गो माता की सेवा के लिए समय नही होता है।
आज हम गो माता के विषय में भारतीय सनातनियों के लिए कुछ रोचक जानकारी प्रस्तुत करते हैं....!!
1. गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनन्दपूर्वक चैन की सांस लेती है। वहाँ की जगह से वास्तु दोष स्वत: ही समाप्त हो जाते हैं।
2. जिस जगह गौ माता खुशी से रभांने लगे उस जगह देवी देवता पुष्प वर्षा करते हैं।
3. गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे, गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है।
4. जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की *विपदाओं* को गौ माता हर लेती है।
5. गौ माता के खुर में *नागदेवता* का वास होता है। जहाँ गौ माता विचरण करती है उस जगह *सांप बिच्छू* नहीं आते हैं।
6. गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है जिस घर को नित्य गोबर से लीपते है वहां कभी *धन की कमी* नहीं होती है।
7. गो माता की जुबान में अमृत होता है जिस वस्तु को गौ की जीभ स्पर्श कर ले वह पवित्र माना गया है।
8. गो माता के पांच विकार (दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर) यह पंचगव्य सभी शारिरिक दोषों का नाश करते हैं।
*सभी सनातनी हिन्दू समाज तक यह जानकारी जरुर शेयर करें।*
🙏🙏🚩🚩🙏🏻🙏🏻🙏🏻
*जय श्री राम जय श्री कृष्णा राधे राधे*
*सादर सधन्यवाद*
*आचार्यदीनदयालशुक्ल:*(संस्कृतशिक्षक:)
शिक्षाप्रमुख:
*भारतीय ज्योतिष संस्थानं ट्रस्ट वाराणसी उत्तरप्रदेश*
https://sanskritpravaha.blogspot.com/2024/09/blog-post.html
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें